फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढड़ाः नाचते समय हुआ विवाद, डीजे मालिक ने बराती को पिकअप से कुचला

Sun, 24 Nov 2019 09:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/बाढड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोबिंदुपरा गांव में आयोजित शादी समारोह में नाचते समय हुए विवाद के बाद एक बाराती की पिकअप से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के चचेरे भाई ने डीजे मालिक सहित चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पिकअप सहित मौके से फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने लोहारु के ढाणी टोडा निवासी मृतक प्रवीन का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में ढाणी टोडा निवासी नरेंद्र ने बताया कि 22 नवंबर को उनके परिवार के अमित व पुनित की शादी थी। बारात बाढड़ा उपमंडल के गांव गोबिंदपुरा आई थी। बारात में उसके ताऊ के बेटे कुलदीप और प्रवीन पुत्र शेर सिंह भी आए हुए थे।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि शादी के लिए बसीरवास निवासी सज्जन सिंह अपना डीजे लेकर आया हुआ था। नाचते समय प्रवीन की सज्जन, बलवान, महाबीर व फौजी नामक लोगों के साथ कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करवा दिया।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे उक्त चारों प्रवीन से दोबारा मारपीट करने लगे और वह उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गया। इसी दौरान उक्त चारों वहां पहुंच गए। उन्होंने आते ही प्रवीन से मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपी सज्जन ने पिकअप प्रवीन पर चढ़ा दी। मृतक के भाई का आरोप है कि पिकअप प्रवीन के ऊपर से गुजरने के बाद आरोपियों ने बैक कर दोबारा प्रवीन पर चढ़ा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र के बयान दर्जकर मृतक का पोस्टमार्टम दादरी अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया। बाढड़ा थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने सज्जन, बलवान, महाबीर व फौजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें