फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्नूकर सेंटर में छापा, दो संचालकों समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर बाजार में पुलिस की एसआईयू ने एक निजी स्नूकर सेंटर (खेल केंद्र) में छापा मारकर दो संचालकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सेंटर में तीन युवकों से करीब 39 ग्राम चरस बरामद की गई है। चरस के अलावा एक सिरिंज, 2470 रुपये की नकदी, बीड़ी-सिगरेट और लाइटर भी बरामद किए हैं। स्कूलों से बंक मारकर इस सेंटर में पहुंचे 55 छात्रों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा है। यह सेंटर कांग्रेस नेता के भाई का बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को एसआईयू की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर एक स्नूकर में छापा मारने के लिए पहुंची। पुलिस ने तलाशी करते हुए तीन युवकों से 39 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने छापा मारा तो तीन युवाओं के कब्जे से चरस मिली है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। विपाशा नामक स्नूकर में 55 स्कूली छात्र थे। गहन पूछताछ कर सख्त चेतावनी देकर उन्हें परिजनों के हवाले किया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पकड़े गए 34 छात्र नाबालिग और अन्य बालिग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें