फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अटल स्मृति रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए दादरी से रवाना हुए कार्यकर्ता

Fri, 26 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पंचकूला में आयोजित अटल स्मृति रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए बुधवार को जिले से भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रवाना हुए। पंचकूला में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर की अध्यक्षता और अटल स्मृति रक्तदान शिविर के जिला संयोजक जगदीश पूर्व सरपंच के नेतृत्व में भाजपा कमलम कार्यालय से रक्तदाताओं को लेकर बस को पंचकूला के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष किदार नाथ सरोहा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जोगी, जिला आईटी विभाग प्रमुख लीलाराम, जिला कार्यालय सह-सचिव धर्मचंद बलाली, जिला आईटी टोली से जितेंद्र, संदीप और नगर मंडल मन की बात संयोजक सूर्यदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें