फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत ने अटेला नया और बिगोवा को दी सामुदायिक केंद्र की सौगात

विज्ञापन
 पंचकूला रवाना होने के लिए एनएच 152 डी टोल के समीप एकत्र हुए कंप्यूटर ऑपरेटर्स।
विज्ञापन
चरखी दादरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को जिले के चार गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और इसके बाद लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान ग्राम पंचायतों ने उप मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने बिगोवा और अटेला नया में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

बता दें कि उप मुख्यमंत्री का मंगलवार जिले के चार गांव बिगोवा, अटेला नया, बौंदकलां और सौंप का दौरा प्रस्तावित था। शाम करीब चार बजे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहले अटेला नया पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा का संबोधित किया और इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। अटेला ग्राम पंचायत ने भी उनके समक्ष कई मांगें रखीं।
उप मुख्यमंत्री ने मांगों पर संज्ञान लेते हुए अटेला नया में सामुदायिक केंद्र बनवाने समेत 33 केवी क्षमता का एक और बिजली सब स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अटेला नया अप्रोच सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की भी घोषणा की। वहीं, नहर से गांव के पंचायती तालाब तक पाइपलाइन बिछाने के लिए बजट जल्द आवंटित करवाने की भी घोषणा की। इसके बाद दुष्यंत चौटाला करीब पांच बजे बिगोवा पहुंचे। वहां वो करीब 50 मिनट रुके और इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के साथ जनसमस्याएं भी सुनीं। ग्राम पंचायत ने उप मुख्यमंत्री से चौपाल निर्माण की मांग की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत को सामुदायिक केंद्र बनवाने का सुझाव दिया और ग्राम पंचायत के सहमति जताने पर उन्होंने इसकी घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें