फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डिपो को मिली दो नई बसें, लंबे रूटों पर दौड़ाने की तैयारी

विज्ञापन
दादरी डिपो को मिली नई बसों के साथ अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो के बेडे में दो और नई बसें शामिल हो गई हैं। इसके बाद बेडे में बसों की संख्या बढ़कर 107 पहुंच गई है। जल्द ही नई बसों को ऑन रोड कर दिया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दोनों नई बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा। जिससे लंबे रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी रोडवेज डिपो में बसों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इस साल की बात करें तो विभाग के बेड़े में करीब 25 नई बसें शामिल हुई हैं। इनमें बड़ी और मिनी दोनों प्रकार की बसें हैं। हाल ही में डिपो को दो और नई बड़ी बसें मिली हैं। इन बसों का फायदा जल्द ही लंबे रूटों के यात्रियों को मिलेगा। दोनों नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दो दिन बाद ही बसों की पासिंग करवा दी जाएगी और इसके तुरंत बाद इन्हें रूटों पर दौड़ा दिया जाएगा।
बता दें कि डिपो को दो नई बसों की सौगात मिलने पर अब बस संख्या 107 पहुंच गई हैं। इनमें से 103 बसें यात्रियों के लिए और चार बसें ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की हैं। इनके अतिरिक्त 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत भी चलाई जा रही हैं। नई बसों के बेड़े में शामिल होने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। जिन लंबे रूटों पर ये बसें चलाई जाएंगी उनसे हटाई गई बस को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- छात्राओं के लिए अभी भी बनी है बसों की कमी
अभी भी जिले के विभिन्न गांवों की छात्राओं के लिए बसों की कमी बनी है। इन गांवों में विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा और इसके चलते विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
-
दो नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल हो गई हैं। प्रयास रहेगा कि पासिंग प्रक्रिया पूरी करवाकर दो दिन के अंदर इन बसों को ऑन रोड कर दें। जिन रूटों पर ये बसें चलाई जाएंगी उनसे हटाई गई बसें लोकल रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, प्रबंधक, रोडवेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें