प्रज्ञा स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएसपी सुभाषचंद्र बिश्रोई।
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी।
बाढड़ा। डीएसपी सुभाषचंद्र बिश्नोई ने क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। डीएसपी ने जनप्रतिनिधियों को बोर्ड परीक्षाओं में किसी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न करने के लिए सहयोग की अपील की। डीएसपी ने ग्रामीणों से कहा कि किसी तरह से परीक्षा केंद्र की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया तो मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।
सीएम नायब सैनी के हस्तक्षेप के बाद परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को आयोजित परीक्षा के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। नकलचियों के हौसले नाकाम रहे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। बाढड़ा में 11 परीक्षा केंद्र बना रखे हैं। डीएसपी ने प्रज्ञा स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।