फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : 136 महिलाओं के मुकाबले 228 पुरुष एडीज मच्छर का शिकार

विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करता कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। डेंगू के डंक का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इस साल में अब तक मिले डेंगू मरीजों की बात करें तो महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का संख्या अधिक है। 12 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार 136 महिलाएं और 228 पुरुष डेंगू का शिकार बने हैं। वहीं, 15 से 45 आयु वर्ग में सबसे अधिक डेंगू के मरीज हैं। इस आयु वर्ग में 234 मरीज है।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद एक साल में इस बार डेंगू के सर्वाधिक केस सामने आए हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों के आंकड़े की संवाददाता ने पड़ताल की तो सामने आया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या 86 अधिक है। 76 बच्चे भी इस साल डेंगू का शिकार बने हैं इसके साथ प्लेटलेट्स की सुविधा न होने से मरीजों के तीमारदारों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट ही है, जबकि शहर के एक निजी ब्लड बैंक में भी प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को रोहतक पीजीआई या हिसार जैसे जिलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 300 से अधिक मरीजों के परिजन दूसरे जिलों से प्लेटलेट्स ला चुके हैं। डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अब 331 सैंपल सरकारी लैब में जबकि 6 सैंपल निजी अस्पतालों की लैब में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 352 मरीजों में से 72 इस समय सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर के अंत तक डेंगू के मामले सामने आएंगे और इसके बाद ही प्रकोप कम होगा। उन्होंने बताया कि डेंगू का असर दस दिन तक रहता है और बुखार टूटना ठीक होने का संकेत है।
जानिए....किस आयुवर्ग में कितने लोग बने शिकार
आयुवर्ग मरीजों की संख्या
5 साल तक 02
5 से 15 साल 74
15 से 45 साल 234
45 साल से अधिक 32
सुविधाओं के अभाव में जिले से तीन मरीज किए गए हैं रेफर
जिले में अब तक तीन मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर किया गया है और इसका कारण जिला स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों का अभाव है। सिविल अस्पताल से 26 और निजी अस्पतालों से 114 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, एक मरीज की जिले में अब तक मौत भी हुई है और हाल ही में उसकी मौत का कारण डेंगू के साथ ओवर ट्रीटमेंट भी सामने आया है और इसकी रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को मिले 12 केस
शनिवार को जिले में डेंगू के 12 नए केस सामने आए हैं। शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए जिले से 926 सैंपल लिए हैं। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो 12 नवंबर तक 116 डेंगू मरीज मिले थे।
वर्जन::
जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू के अधिक शिकार बने हैं। हमने अब तक तीन केस रेफर किए हैं। जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा न होने के चलते ही तीमारदारों को बाहर से प्रबंध करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें