गांव जावा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत: संगठन
भारत यात्रा के तहत वीरवार को जावा गांव में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव जावा में वीरवार को अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर भारत यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात से अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने शिरकत की।
अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी उत्तम यादव ने बताया कि अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। इसको लेकर पूरे देश में भारत यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को गांव जावा सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अहीर रेजिमेंट का गठन करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अहीर समाज के अनेक वीर जवानों ने देश को आजाद करवाने से लेकर देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि अहीर समाज के वीर जवानों को मान-सम्मान दिलाने के लिए जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन करें।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में दिल्ली रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को पूरा करवाने के लिए आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर हर्ष यादव, राजेंद्र यादव, सूबेदार मेजर दलीप सिंह यादव, नायब सूबेदार कृष्ण यादव, विरेंद्र यादव, बीडीसी मोनिका यादव आदि मौजूद रहीं।
फोटो 38
गांव जावा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत : संगठन