फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। दगड़ोली निवासी एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह गांव के समीप सड़क पर मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या के बाद यहां शव डालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस बयान में उन्होंने किसी नामजद पर संदेह जाहिर नहीं किया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गत 20 अगस्त की सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन

दगड़ौली निवासी एवं मृतक के बेटे संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता कमल सिंह 20 अगस्त को सुबह दस बजे घर से खाना खाकर निकला था और शाम को घर वापस नहीं आया। उसे 21 अगस्त को सुबह सूचना मिली की उसका पिता दगड़ौली गांव के समीप दादरी-सतनाली सड़क मार्ग पर मृत पड़ा है। इसके बाद वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। संदीप ने बताया कि उसने घटनास्थल का जायजा लिया तो सामने आया कि उसके पिता के शव को कपास के खेत से घसीटकर सड़क पर डाला गया है। मृतक के सिर व दाहिनी आंख पर चोटों के निशान भी मिले। संदीप ने संदेह जताया कि उसके पिता की हत्या की गई है और उसके बाद शव सड़क पर डाल दिया। दूसरी ओर सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें