फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डांडमा के व्यक्ति की पिलानी में गोली मार की हत्या

Tue, 23 Jan 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। गांव डांडमा निवासी एक व्यक्ति की राजस्थान के पिलानी शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिलानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से डांडमा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पिलानी पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़ गए। हालांकि पिलानी पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तार करने आश्वासन दिया गया, लेकिन बावजूद इसके परिजन नहीं माने।


गांव डांडमा निवासी रतन सिंह (40) पुत्र रामस्वरूप अपने परिवार समेत पिलानी में रहता था। रविवार शाम को वो पिलानी में अपने भांजे सचिन कुमार के पास फ्लैट पर गया हुआ था। रात्रि 9 बजे के समय जब वो सोने की तैयारी में थे तो अचानक ही दो अज्ञात युवकों ने आकर उन पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


फायरिंग में रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पिलानी थाना प्रभारी नारायण चंद ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के कारण पूरे गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें