फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 31 अगस्त तक पशु मुक्त होगा दादरी शहर, निगरानी के लिए एंट्री प्वाइंट्स पर लगेंगे सीसीटीवी

Sat, 23 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर की सड़क पर घूमते लावारिस गोवंश। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने नगर परिषद को 31 अगस्त तक शहर से सभी बेसहारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगरानी के लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी लगाने के लिए भी कहा है। उपायुक्त ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर परिषद से पहले बेसहारा पशु पकड़ने के कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ली। फिर कहा कि शहर से बेसहारा पशु पकड़ने के लिए सरकार की ओर से 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। नगर परिषद सुनिश्चित करें कि दादरी शहर में बेसहारा पशु पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान तेज हो और शहर से निर्धारित अवधि में सभी बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जाए। अभी तक दादरी शहर से 350 पशुओं में से लगभग 190 बेसहारा पशु पकडे गए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी पशुओं खुला छोड़ देते हैं। ऐसे पशुओं को भी पकड़ और उन्हें दोबारा मालिक को न सौंपें। इन्हें भी गोशालाओं को दें। 31 अगस्त के बाद शहर में अगर बेसहारा पशु दिखते हैं तो नगर परिषद इसके लिए जिम्मेदार होगी। बेसहारा पशुओं को दादरी शहर में छोड़ने वालों की निगरानी के लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी भी लगवाएं।
विज्ञापन


गंदगी फैलाने वाली अवैध डेयरियों पर हो कार्रवाई

उपायुक्त ने नगर परिषद के सचिव को निर्देश दिए कि शहर में अवैध तौर पर संचालित डेयरियों पर कार्रवाई करें और साथ ही गंदगी फैलाने के लिए उन पर जुर्माना भी लगाएं। ऐसे डेयरी पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरियों के मालिक अवैध रूप से गोबर और गंदगी को कहीं भी डाल रहे हैं, जिसके कारण सीवर व नालियां रुक जाती हैं और उसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है। ऐसे में डेयरियों पर कार्यवाही के अलावा कोई विकल्प नहीं बच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें