फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रामलीला मंचन के लिए कलाकारों की चयन प्रक्रिया शुरू

Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रामलीला मंचन के लिए तैयारियों पर मंथन करते कमेटी पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। रामलीला मंचन के लिए श्रीरामलीला कमेटी ने कलाकारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमेटी प्रधान रविंद्र फोगाट की अध्यक्षता में कलाकारों की अभिनय प्रतिभा परखी जा रही है। रविवार तक इच्छुक कलाकार ऑडिशन दे सकते हैं और उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष बात यह रही कि इस साल कलाकारों के बीच खासा उत्साह नजर आया है और दो से तीन कलाकारों ने हर पात्र का अभिनय करने में दिलचस्पी दिखाई है। महासचिव संदीप फोगाट ने बताया कि फिलहाल टीवी जगत में प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में किरदार निभाने वाले कलाकार भी रामलीला मंचन के लिए पात्र बनने के इच्छुक हैं।
संरक्षक रिंपी फौगाट ने बताया कि कलाकारों द्वारा दिखाया जा रहा उत्साह काफी सुखद है। अधिक संख्या को देखते हुए अब रविवार तक सभी कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। चयन के दौरान चीफ डायरेक्टर उमेद प्रजापत, मुख्य डायरेक्टर बीएस वर्मा, डायरेक्टर रोशन जांगड़ा व बजरंग शर्मा, चेयरमैन जयभगवान मस्ताना, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार बंसल, उपप्रधान श्याम फोगाट व धीरज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें