फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी पर रजिस्टरी करवाकर हड़पी करोड़ों की कस्टोडियन भूमि जमीन, इन लोगों पर केस दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के वार्ड-10 के खतोर मौहल्ला निवासी दिनेश ने एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 15 मार्च 2023 को वसीका नंबर 7810 की 480 वर्गगज भूमि पूर्व पार्षद बबली देवी से मौजूदा पार्षद मनोज वर्मा की पत्नी सुनीता देवी के नाम हुई है।
विज्ञापन
नगर परिषद दादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी के जरिये रजिस्टरी बनवाकर करोड़ो की कस्टोडियम भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने नगर परिषद उप-प्रधान संदीप फौगाट, पूर्व पार्षद बबली और उनके बेटे राजीव समेत रणबीर नंबरदार पर धारा 120-बी, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, वार्ड-10 के खतोर मौहल्ला निवासी दिनेश ने एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 15 मार्च 2023 को वसीका नंबर 7810 की 480 वर्गगज भूमि पूर्व पार्षद बबली देवी से मौजूदा पार्षद मनोज वर्मा की पत्नी सुनीता देवी के नाम हुई है। 480 वर्गगज जमीन की रजिस्टरी फर्जी प्रॉपर्टी आईडी और फर्ज अंतरण डीड 4131 से हुई है । यह कस्टोडियन भूमि है और इस करोड़ों रुपये की जमीन को हड़पने के लिए शुरु से अब तक सभी फर्जी दस्तावेज तैयर किए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले अंतरण डीड 4131 फर्जी बनी हुई है। बबली देवी को अंतरण डीड है वह राजू उर्फ राजीव पुत्र कंवरभान से आई है जबकि राजू व उसके परिवार के नाम ऐसी कोई जमीन नहीं है। जमीन हड़पने के लिए फर्जी गवाह व दस्तावेज तैयार किए गए। इस सारे खेल मे काफी आदमी शामिल हैं, जिनमें नगरपरिषद व कस्टोडियन विभाग के उच्च अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संदीप फौगाट, बबली, राजीव और रणबीर नंबरदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। -राजकुमार, एसएचओ, चरखी दादरी सिटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें