फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: किसान के खेत से गेहूं की फसल चोरी, महिला सहित दस लोगों पर केस दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

झज्जर से फसल चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गत 7 अप्रैल को फसल की कटाई करवाकर पूलियां खेत में रखी थी। जब वह 9 अप्रैल को सुबह दस बजे खेत में गेहूं निकलवाने के लिए पहुंचा तो उसे गेहूं की पूलियां चोरी मिली।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झोझूकलां के गांव चांगरोड़ से एक किसान के खेत से गेहूं की काटी गई पूलियां चोरी हो गई। पीड़ित किसान की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने एक महिला समेत दस लागों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किसान सुभाष ने बताया कि वह मूल रूप से भिवानी जिले के दांगकलां का रहने वाला है। उसने गांव चांगरोड़ में एक एकड़ जमीन ली हुई है और उसने इसमें गेहूं की बिजाई की थी।

विज्ञापन


दांगकलां निवासी किसान की शिकायत पर मामला दर्ज
उसने बताया कि गत 7 अप्रैल को फसल की कटाई करवाकर पूलियां खेत में रखी थी। जब वह 9 अप्रैल को सुबह दस बजे खेत में गेहूं निकलवाने के लिए पहुंचा तो उसे गेहूं की पूलियां चोरी मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना चिड़िया चौकी पुलिस को दी। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद उनकी पड़ोसी महिला और पुलिस भी खेत आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और झोझूकलां थाने में आने के लिए कहा। बाद में उसे पता चला कि उनकी पड़ोसी महिला ने नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके खेत से गेेहूं की पूलियां चोरी की हैं। उसका आरोप है कि महिला व उसके साथी रात को गाड़ी लेकर आए और उसके खेत से करीब तीस हजार की पूलियां चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें