फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल का दीपक हत्याकांड: अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सरपंच पर लगाए आरोप

Mon, 10 Apr 2023 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

शिकायत में कहा गया है कि मृतक दीपक के परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है कि खून का बदला खून है, जिसके लिए तलवार भी तैयार करवाई गई है। उक्त युवक ने तीन भागों में वीडियो वायरल की, जो एक विडियो एक मिनट 2 सेकंड, दुसरी 41 सेकंड तथा तीसरी 3 मिनट 27 सेकंड की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग एक सप्ताह पूर्व नारनौल के गांव खोड़ में एक ही समाज की युवक व युवती की शादी को लेकर हुई हत्या पर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसको इसी गांव के युवक नरेंद्र ने किया वायरल है। वीडियो वायरल होने पर गांव के पूर्व सरपंच सत्यपाल ने पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पूर्व सरपंच पर लगाया हत्या कराने  का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि मृतक दीपक के परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है कि खून का बदला खून है, जिसके लिए तलवार भी तैयार करवाई गई है। उक्त युवक ने तीन भागों में वीडियो वायरल की, जो एक विडियो एक मिनट 2 सेकंड, दुसरी 41 सेकंड तथा तीसरी 3 मिनट 27 सेकंड की है।

वीडियो में कहा गया है कि दीपक की हत्या पूर्व सरपंच सत्यपाल के इशारे पर हुई है। यह व्यक्ति अपने आप तो थाने का थानेदार समझता है। वीडियो वायरल होने पर पूर्व सरपंच ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। उक्त युवक वीडियो वायरल करके गाली गलौज, जान मारने की धमकी देने में लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें