फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में वारदात: बस में महिला स्टेनो के बैग से निकाली सोने की चेन, दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/झोझूकलां (हरियाणा)

सार

पुलिस टीम को देखकर दोनों महिलाएं सकपका गईं और पूछताछ करते ही उन्होंने चेन चुराने की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद उक्त महिलाओं ने पुलिस टीम को चुराई गई चेन सौंप दी।
विज्ञापन
चरखी दादरी में चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी से अपने गांव आने के लिए बस में सवार हुई एक महिला स्टेनो के बैग से दो महिलाओं ने सोने की चेन निकाल ली। मकड़ाना निवासी स्टेनो को कुछ देर बाद ही वारदात का पता चल गया। इसके बाद उसने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी और ईआरवी टीम ने बस को रुकवाकर दोनों महिलाओं से चेन बरामद कर ली। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी होडल की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मकड़ाना निवासी मीनाक्षी स्टेनो है और उनकी पोस्टिंग भिवानी में है। सोमवार शाम वह अपनी ड्यूटी कर भिवानी से दादरी आई थी और शाम करीब सवा छह बजे अपने गांव जाने के लिए दादरी बस स्टैंड से कनीना वाली बस में सवार हुई थी। मीनाक्षी के अनुसार बस में उसके पास दो महिलाएं बैठी थीं और उसने अपना बैग अपनी गोद में रखा हुआ था। उक्त दोनों महिलाओं ने मौका पाकर बैग में रखी करीब दो तोला वजन की सोने की चेन निकाल ली। महिलाओं के वारदात करने के कुछ देर बाद ही मीनाक्षी को आभास हो गया। इसके बाद उसने बैग की जांच की तो सोने की चेन नहीं मिली। उसने शोर मचाया तो चालक ने बस रोक ली। मीनाक्षी ने होश से काम लेते हुए तत्काल मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। 

दस मिनट में झोझूकलां थाना क्षेत्र में तैनात ईआरवी एचआर-99-0158 मौके पर पहुंची और मकड़ाना के समीप बस को रुकवा लिया। पुलिस टीम को देखकर दोनों महिलाएं सकपका गईं और पूछताछ करते ही उन्होंने चेन चुराने की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद उक्त महिलाओं ने पुलिस टीम को चुराई गई चेन सौंप दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें झोझूकलां थाने ले आई। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनसे चेन बरामदगी हो गई है। दोनों आरोपी महिलाएं होडल की रहने वाली हैं। - जसमेर गुलिया, इंस्पेक्टर एवं झोझूकलां थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें