फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: गांव के जोहड़ में मिला अधेड़ का शव, 28 जून को हुआ था लापता, सिर पर मिले चोट के निशान

Thu, 30 Jun 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

विजय प्रकाश (50) 28 जून को शाम करीब सात बजे घर से निकले थे, लेकिन रात को नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें हरसंभव जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के पांडवान निवासी एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को शव गांव के जोहड़ में मिला। सिर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों को हत्या का अंदेशा हुआ। मृतक के बेटे के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने संबंधी केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पांडवान निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता विजय प्रकाश (50) 28 जून को शाम करीब सात बजे घर से निकले थे, लेकिन रात को नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें हरसंभव जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली कि गांव के जोहड़ में एक शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव विजय प्रकाश का मिला। शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया तो सिर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और देर शाम ही पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 201 व 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें