फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: घर में नहीं हो रही थी बरकत, पूर्व फौजी ने तांत्रिक से साधा संपर्क और गंवा दिए 11.12 लाख रुपये

Tue, 01 Nov 2022 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दरियाव सिंह ने बताया कि 30 हजार के बाद आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मैं विशेष पूजा कर रहा हूं और अगर यह पूजा अधर में छोड़ी तो परिवार का सत्यानाश हो जाएगा।  
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में बरकत न होने पर एक निजी स्कूल के क्लर्क को तांत्रिक से संपर्क करना भारी पड़ गया। अपनी बातों में उलझाकर तांत्रिक ने उसे 11.12 लाख रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए। परेशान होकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसके आधार पर  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दादरी एसपी कार्यालय में दी शिकायत में आर्मी से रिटायर्ड एवं एक निजी स्कूल में बतौर क्लर्क काम कर रहे दरियाव सिंह ने बताया कि उसके घर बरकत नहीं थी। इससे वो काफी परेशान था। उसने एक विज्ञापन देखा जिसमें गृह क्लेश, रुठों को मनाने और वशीकरण समेत सभी समस्याओं के समाधान की बात थी। उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह नंबर ऋषिकेश के गीता नगर आश्रम नंबर 8 के गुरु राकेश का था। उसने फोन पर अपनी समस्या बताई तो इसके समाधान के लिए फोन उठाने वाले शख्स ने क्रिया शुरू करने की बात कही और उससे तीस हजार रुपये मांगे।

दरियाव सिंह ने बताया कि उसने किसी परिचित के पास से बताए गए खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए। आरोप है कि इसके बाद भी खुद को गुरु बताने वाला शख्स समस्याओं का समाधान कराने की बात कहकर नियमित अवधि पर उससे रुपये मांगता रहा। गुरु की बातों में आकर वो भी रुपये देता रहा। कई बार में उससे करीब 11 लाख 12 हजार रुपये उक्त शख्स ने खातों में डलवाए और उसके बाद उससे बात करनी बंद कर दी। इससे परेशान होकर दरियाव सिंह ने 27 अक्तूबर को एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पूजा बीच में छोड़ने पर परिवार का नाश होने की कही बात
दरियाव सिंह ने बताया कि 30 हजार के बाद आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये मांगे। उसने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मैं विशेष पूजा कर रहा हूं और अगर यह पूजा अधर में छोड़ी तो परिवार का सत्यानाश हो जाएगा। दरियाव सिंह के अनुसार इस डर से वो आरोपी को रुपये देता रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें