अन्य राज्यों में भेजी जाती थी दवाएं
जांच करने पर टीम को कुरिअर भी मिले और फोन में भी बातचीत मिली। यहां से दवाएं बनाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर अन्य राज्यों में भेजी जाती थी। इसमें तीन कस्टमर तेलंगाना के मिले, जबकि चार ऑर्डर राज्यों में कुरिअर किए गए थे।
कुरिअर में ये मिला सामान
विभाग की टीम को एक कुरिअर खुला तो उसमें से दो पुड़िया, तेल की शीशी व एक पट्टी मिली। इनसे ही पुरुषों की मर्दाना शक्ति बढ़ाने का उपचार किया जाता था। इसके लिए मरीजों से 8 से 10 हजार रुपये लिए जाते थे।
कार्रवाई के दौरान भी उपचार कराने पहुंचे मरीज
अधिकारियों ने बताया कि उनकी कार्रवाई छह घंटे चली। इस दौरान काफी मरीज उपचार के लिए पहुंचे और चिकित्सक के बारे में पूछताछ की। चिकित्सक न होने के कारण वापस चले गए और कुछ मरीज बाहर से ही पुलिस टीम देखकर चलते बने। यहां पर टीम ने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए और उनसे उपचार के बारे में बात की।
मोबाइल में मिली दवाओं का असर न होने की रिकॉर्डिंग
टीम को मौके पर छह मोबाइल फोन मिले। इनकी जांच करने पर टीम को दवाओं के लिए बातचीत व वाइस मैसेज मिले। इसमें मरीजों की ओर से दवाओं का कोई असर न होने की रिकॉर्डिंग भेजी गई है और उपचार के लिए दोबारा अच्छी दवा देने के लिए कहा है।