फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुडैल चौकी प्रभारी परेशान करता है: महिला सिपाही के सनसनीखेज आरोप... देर रात भेजता था मैसेज, फिर करता था ये काम

Tue, 15 Apr 2025 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बुडैल चाैकी में तैनात महिला सिपाही की कुछ समय पहले ही भर्ती हुई थी। उसने चाैकी प्रभारी नवीन अंतिल पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नवीन अंतिल - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की बुडैल चौकी प्रभारी नवीन अंतिल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बुडैल चौकी में तैनात एक महिला सिपाही ने चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके बाद चौकी प्रभारी को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे मिसबिहेव बताकर मामले को दबाने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक

महिला सिपाही हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस मे भर्ती हुई है। सूत्रों ने बताया कि महिला सिपाही ने आरोप लगाए कि नवीन उसे देर रात मैसेज करता था। सिपाही जब तक मैसेज पढ़ती थी, वह डिलीट कर देता था। ऐसा नवीन ने कई बार किया। बुडैल चौकी में भी उसके साथ हैरासमेंट की गई। सिपाही ने आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उसकी नाइट ड्यूटी भी लगाता था। अफसर चौकी प्रभारी के मोबाइल की चैट की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ को बताई पूरी बात

चौकी प्रभारी से परेशान होकर महिला सिपाही सेक्टर 34 के एसएचओ सतविंदर के समक्ष पेश हुई। एसएचओ ने महिला की पूरी बात सुनी। एसएचओ ने डीएसपी जसविंदर सिंह को रिपोर्ट बनाकर भेजी। डीएसपी ने रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी। 

इस पर संज्ञान लेते हुए नवीन अंतिल को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अफसर इस मामले की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी नवीन कई बार विवादों में रह चुका है। नवीन ने साल 2020 में मेहंदी लगवा रही एक महिला के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। अफसरों ने एसआई सुरेश कुमार को बुडैल चौकी का टेंपरेरी चार्ज सौंपा है।

पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने पर हो चुका है सस्पेंड

23 अक्तूबर 2020 की रात गैंगस्टरों की गिरफ्तारी का श्रेय लेने के चक्कर में आपस में पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए थे, जिसकी एक वीडियो सामने आई थी। वीडियो में पुलिसकर्मी आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे थे। मारपीट के बाद आला अधिकारियों ने एसआई नवीन अंतिल समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच खोल दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें