फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब मामला: अधूरा काम का मांगा पूरा भुगतान, सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में सोसायटी ने नियमानुसार यह काम पूरा नहीं किया जबकि बिल पूरे काम के भेज दिए गए। इस कमेटी की रिपोर्ट अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं पाया गया और दीवार कम मिली। इस आधार पर वन मंडल अधिकारी ने सोसायटी को ब्लैक लिस्ट कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में काम पूरा किए बिना ही पूरे बिल के भुगतान का दावा करना सोसायटी को भारी पड़ गया। वन विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर वन राजिक अधिकारी ने सासायटी के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में वन राजिक अधिकारी ने बताया कि द जयदादा पंचवीर सोसायटी नांधा का मालिक कंवल सिंह है। सोसायटी को 2021-22 में बिलावल और
अटेला पहाड़ में दीवार निर्माण का कार्य दिया गया था। सोसायटी ने नियमानुसार यह काम पूरा नहीं किया जबकि बिल पूरे काम के भेज दिए गए। इसके बाद एक विभागीय टीम गठित कर निर्माण कार्य का जायजा लेने भेजी गई।

यह भी पढ़ें- ये कैसी सरकारी योजना: लघु सिंचाई के लिए कर्ज लेकर बनाया टैंक, अनुदान तो मिला नहीं अब चुकाना पड़ रहा भारी ब्याज
विज्ञापन


ब्योरा विभाग की ओर से सोसायटी से मांगा गया
इस कमेटी की रिपोर्ट अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं पाया गया और दीवार कम मिली। इस आधार पर वन मंडल अधिकारी ने सोसायटी को ब्लैक लिस्ट कर दिया। दीवार निर्माण का कार्य करने वाने श्रमिकों का बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड व आधार कार्ड का ब्योरा विभाग की ओर से सोसायटी से मांगा गया, ताकि सीधे उनके खातों में काम की रकम डाली जा सके। अधिकारियों का आरोप है कि सोसायटी की ओर से यह ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में स्पष्ट है कि सोसायटी ने अधूरा कार्य कर पूरा बिल भुगतान करवाने की चेष्टा की। वन राजिक अधिकारी के अनुसार सोसायटी की ओर से गुमराह कर गबन करने का  प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने दिया एफआईआर दर्ज कराने का आदेश
वन संरक्षक पिश्चिमी मंडल हिसार और वन मंडल अधिकारी दादरी ने गत 28 मार्च को पत्र क्रमांक 4147 जारी कर स्थानीय अधिकारियों को सोसायटी के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश दिया था। इस आदेश की पालना करते हुए अब सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें