रोहतक जिला के गांव मांडोठी निवासी एक योग शिक्षक का शव 53 दिन बाद दादरी जिला के गांव पैंतावास कलां के पास खेत में दबा मिला है। सोमवार को रोहतक से एफएसएल टीम और सीआईए मौके पर पहुंची है और जमीन की खुदाई कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जयदीप की के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जयदीप रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योग शिक्षक था। वह रोहतक में ह रहता था और कभी-कभार अपने परिजनों से मिलने घर जाता था। 3 फरवरी को जयदीप के परिजनों ने शिव कॉलोनी पुलिस चौकी में जयदीप के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान विवि की ओर से जयदीप के घर बात की गई और उसके चार दिन से विवि न आने के बारे में पूछा। इसके बाद परिजनों ने घर न आने की बात कही और पुलिस को शिकायत दी।
अब करीब 53 दिन बाद गांव पैंतावास कलां में गांव से तीन किलोमीटर दूर बाबा गोरखनाथ मंदिर के पास खेत में दबा मिला। इसके बाद पुलिस टीम को सूचना मिली और यहां पर बतौर राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार दीपक धनखड़ को मौके पर बुलाया गया। अब टीम मौके से जानकारी हासिल करेगी और आगामी कार्रवाई करेगी।