फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : रोडवेज के जीएम से बिश्नोई गैंग ने मांगी 50 लाख की फिरौती, न देने पर पूरे परिवार को भूनने की धमकी

Tue, 20 Apr 2021 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और न देने पर जीएम और उनके परिवार को दिन-दहाड़े गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है।  
विज्ञापन
पत्र के बारे में जानकारी देते जीएम रवीश हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में रोडवेज के जीएम रविश हुड्डा को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है और न देने पर जीएम और उनके परिवार को दिन-दहाड़े गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है। पत्र के अंत में प्रधान बिश्नोई गैंग लिखा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि यह फिरौती बिश्नोई गैंग की तरफ से मांगी गई है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में जीएम रविश हुड्डा ने बताया कि उनके कार्यालय के एक कर्मचारी ने उन्हें एक लिफाफा लाकर दिया था। 15 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण कर्मचारी इसे नहीं देख पाया। अब जब उन्होंने इसे चेक किया तो इसमें एक पत्र मिला।


पत्र में उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। जीएम को यह राशि 25 अप्रैल को मकड़ोली गांव के श्मशान घाट में खड़े गैंग के गुर्गों को देने की बात कही गई है। जीएम की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें