फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम से मारपीट करने पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ा गांव में निगम टीम से मारपीट करने के आरोप में सदर पुलिस ने शनिवार देर शाम केस दर्ज कर लिया है। मामला घायल लाइनमैन अमित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। रविवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी और निगम के चारों कर्मचारियों से छीने गए मोबाइल भी अभी पुलिस को बरामद नहीं हुए हैं। इसकी पुष्टि सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने की। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बिजली निगम की पांच सदस्यीय टीम बिजली चोरी पकड़ने घिकाड़ा गांव गई थी। इस दौरान बिजली चोरी पकड़ में आने के बाद निगम टीम से हाथापाई की गई। पुलिस शिकायत में घायल लाइनमैन अमित ने बताया कि घिकाड़ा निवासी एक ग्रामीण को उन्होंने बाहर बुला लिया। टीम में शामिल अन्य सदस्य बिजली चोरी की वीडियो बनाने लगे। इस दौरान उक्त ग्रामीण ने एक अन्य के साथ मिलकर टीम से बदतमीजी की और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। लाइनमैन अमित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चारों के मोबाइल भी छीन लिए। गांव के सरपंच ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप और कुलदीप पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हा पाई है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें