फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने बाइक सवार से लूटे 1.20 लाख, अगवा कर भरवाए परनोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कादमा से रुपये लेकर बेरला आ रहे एक युवक के साथ मारपीट कर कार और बाइक सवार युवकों ने 1.20 लाख की नकदी लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसका अपहरण कर जबरन उससे छह लाख रुपये के परनोट भी भरवाए गए। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद बाढड़ा पुलिस को शिकायत सौंपी। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने इसी आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में बेरला निवासी पवन ने बताया कि बुधवार दोपहर वह कादमा से रुपये लेकर बेरला आ रहा था। जब वह कांहड़ा गांव के समीप पहुंचा तो एक कार चालक ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक भी वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि कार और बाइक सवार चार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। इसी दौरान कार में से तीसरा युवक उतरा और उससे मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी छीन ली। पवन ने बताया कि यह नकदी वह किसी घरेलू काम से लाया था। पीड़ित ने बताया कि नकदी लूटने के बाद आरोपियों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और खेतों में बने एक मकान में ले गए। वहां उससे जबरन दो परनोट भरवाए। पीड़ित ने बताया कि उससे छह लाख रुपये के परनोट भरवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने घटना का जिक्र किसी के सामने करने पर उसे धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों और परिचितों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर बाढड़ा थाने पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेरला निवासी पवन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परनोट क्यों भरवाए गए, यह जांच का विषय है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - रामौतार, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें