फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ दिन बाद कैश और गहने सहित दुल्हन हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से दुल्हन शादी के आठ दिन बाद 28 हजार की नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। दुल्हन उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाज से युवती के गांव में ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में बाढड़ा के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 20 मई को यूपी निवासी युवती से हुई थी। 28 मई को उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 हजार की नकदी सहित गहने भी उसकी पत्नी के पास थे, जो अब घर पर नहीं हैं। उसने बताया कि नाक की लौंग, मंगलसूत्र, कान की बाली, दो अंगुठी, पाजेब और चांदी की चुटकी भी पहने थी। सूत्रों की मानें तो शिकायतकर्ता पक्ष के युवती के गांव में ही पारिवारिक संबंध हैं। दोनों की शादी समारोह गांव में ही आयोजित की गई थी। वहीं, बाढड़ा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें