फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से शिकायत करने पर पुलिस ने दर्ज की पर्स चोरी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी से की शिकायत तो दर्ज हुई पर्स चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। आईजी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने पर्स चोरी की एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता इससे पहले बस स्टैंड चौकी और एसपी को भी शिकायत सौंप चुका था लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। अब आईजी के आदेशों पर केस दर्ज कर बस स्टैंड चौकी पुलिस को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

आईजी रोहतक रेंज से की गई शिकायत में गांव रानीला निवासी महावीर सिंह ने बताया कि गत 15 फरवरी को उसका लड़का पवन कुमार बाढड़ा से रोडवेज बस में सवार होकर दादरी शहर आ रहा था। पवन की जेब में मौजूद पर्स में 20 हजार 200 रुपये थे। दादरी शहर के लोहारू चौक पर पहुंचने पर पर्स पवन की जेब में था। जब वह दादरी बस स्टैंड पर पहुंचा तो जेब से पर्स गायब मिला। बाद में पता चला कि पर्स बस स्टैंड के शौचालय में पड़ा है। जब पवन ने शौचालय में जाकर देखा तो पर्स से 20 हजार रुपये गायब मिले। पर्स में केवल 220 रुपये व कुछ कागजात ही मिले। बाद में बस स्टैंड पुलिस चौकी व सीटी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। तत्पश्चात पीड़ित ने छह जून को एसपी से भी शिकायत की थी लेकिन कोई अमल नहीं किया गया। बाद में पीड़ित ने आईजी रोहतक रेंज को शिकायत की। अब आईजी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें