फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 413 बोतल शराब बरामद, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
चरखी दादरी में पुलिस ने बरसाना के एक घर से बरामद की शराब की पेटियां। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बरसाना गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर में पशु चारा रखने वाले कमरे को शराब का गोदाम बना डाला। इस गोदाम से ही वह शराब की बिक्री करता था। इस अवैध कारोबार में उसकी पत्नी भी शामिल थी। पुलिस ने दबिश देकर उनके घर से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सोमवार को सदर थाना पुलिस ने बरसाना निवासी इंद्रजीत पत्नी की मदद से घर में अवैध शराब बेचता है। वो गांव के बाहर भी शराब की सप्लाई करता है। इस सूचना पर हेड कांस्टेबल आजाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी के घर में पशु चारा वाला कमरे से अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बरामद हुईं। शराब की पेटियों पर आरोपियों ने तिरपाल ढक रखा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मौके से 384 बोतल देसी और 29 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में इंद्रजीत और उसकी पत्नी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें