फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो सगी बहनों को टक्कर मारी, 80 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

Tue, 29 Oct 2019 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
एनएच जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनएच-148 बी (नारनौल-हिसार) पर चरखी अड्डे के समीप सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार दोनों को करीब 80 मीटर दूरी तक घसीटते हुए ले गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद चरखी के ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक बहनों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।

चरखी गांव निवासी तमन्ना (13), मुस्कान (11) अपने भाई लोकेश और दादा पृथ्वी सिंह के साथ लकड़ियां लेकर खेत से घर लौट रही थीं। दोपहर बाद करीब 4:10 पर जब वो गांव के अड्डे पर सड़क पार कर रही थीं तो भिवानी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक घसीटने के बाद कार चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। करीब एक किलोमीटर आगे चलकर कार बंद हो गई और इसमें सवार उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल तमन्ना और मुस्कान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कार चालक पर कार्रवाई, एनएच पर ओवरब्रिज बनाने और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी बल्ली सिंह और शमशेर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांग पूरी होने पर ही शव उठाने की बात पर अड़े रहे।

5:47 पर बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जाम खुलवा दिया। उन्होंने दोषी चालक पर नियमानुसार कार्रवाई करने, गांव के अड्डे पर रंबल स्ट्रिप्स लगवाने और पीड़ित परिवार को एनएचएआई से नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दिलाने के प्रयास का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन

दादा और भाई के सामने दोनों बहनों ने तोड़ा दम

हादसे में दम तोड़ने वाली तमन्ना सातवीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं, मुस्कान छठी कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को दादा पृथ्वी सिंह व भाई लोकेश के साथ लकड़ियां लेने गई थीं और लौटते समय हादसा हो गया। मृतक के दादा ने बताया कि दोनों 90 फीसदी तक रोड पार कर चुकी थीं और वो अपने पोते के साथ सड़क के दूसरी तरफ था। उसके देखते-देखते ही तेज रफ्तार कार दोनों बच्चियों को टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गई।
 
ग्रामीणों को दो दिन में रंगल स्ट्रिप्स लगाने और तब तक पुलिस बैरिकेड्स लगाने, दोषी चालक पर कार्रवाई करने और एनएचएआई से उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास करने का आश्वासन मैंने दिया था। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। विरेंद्र सिंह, एसडीएम, बाढड़ा

घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे खड़ी कार को हमने अपने कब्जे में ले लिया। कार दादरी रजिस्ट्रेशन नंबर की है। आरोपी चालक का पता लगाकर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक बहनों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा। जितेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें