फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती व बेटा घायल, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 06 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खातीवास के समीप गाड़ी की टक्कर से ई स्कूटी सवार दंपती व उनका बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव घिकाड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह अपनी ई स्कूटी पर अपनी पत्नी ज्योति व बेटे लुकेश के साथ गांव झिंझर से दादरी की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब वे गांव खातीवास के समीप पहुंचे तो सामने से आई एक गाड़ी ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल दीपक के बयान के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें