फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 19 बच्चों समेत रिकॉर्ड 147 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को एक ही दिन में 147 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो तीसरी लहर में सर्वाधिक संख्या है। नए संक्रमितों में 19 बच्चे और 51 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, जिले में 21 क्षेत्र ऐसे हैं जहां कोरोना के पांच से अधिक केस मिल चुके हैं और इन क्षेत्रों को विभाग ने चिह्नित कर सैंपलिंग और वैक्सीनेशन मुहिम शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने मंगलवार को 147 नए संक्रमित मिलने और 94 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीसरी लहर में जिले के अंदर सर्वाधिक केस मिले हैं, जबकि सबसे अधिक मरीज भी ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6165 पहुंच गई है। इनमें से 5493 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को विभाग ने 787 नए सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। बौंदकलां और सांवड़ में लगातार केस मिले रहे हैं और दो दिन पहले ही विभाग यहां कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश कर चुका है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बौंदकलां में कोरोना के 19 केस मिले हैं। इसके अलावा झोझूकलां में 11 केस सामने आए हैं। रानीला में सात और सांवड़ में तीन नए केस मिले हैं।
इन 21 क्षेत्रों में लगातार मिल रहे केस
शहर की अगर बात करें तो गांधी नगर, झज्जर घाटी, एमसी कॉलोनी, हीरा चौक, जांगड़ा मार्केट, मेजबान चौक क्षेत्र और प्रेम नगर में पांच से अधिक केस मिले हैं। इसके अलावा बौंदकलां, झोझूकलां, सांवड़, अचीना, रानीला, गोपी, जावा, कादमा, काकड़ौली हुक्मी, समसपुर, रावलधी, बाढड़ा व बरसाना में भी काफी केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में यहां मिले पॉजिटिव केस
मंगलवार को शहर के रोहतक चौक क्षेत्र, वार्ड-5, वार्ड-9, वार्ड-10, वार्ड 13, वार्ड-18, वार्ड-8, वार्ड-6, वार्ड-20, वार्ड-12 व वार्ड-21 में कोरोना पॉजिटिव 30 केस पाए गए हैं। इनमें 20 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।
इन गांवों में भी मिले पॉजिटिव केस
मंगलवार को पांडवान, मानकावास, गोपी, डोहका, सांजरवास, बौंदकलां, झोझूकलां, सांवड़, रानीला, भागेश्वरी, इमलोटा, हिंडोल, काकड़ौली सरदारा, मौड़ी, ढाणी फौगाट, गोपालवास, बेरला, रावलधी, समसपुर, लाडावास, तिवाला, कमोद, साहुवास, झिंझर, माई कलां, माई खुर्द, हड़ौदी, मांढ़ी केहर, बधवाना, बरसाना, अखत्यारपुरा आदि गांवों में 117 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इधर.... 1193 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कर 1193 लोगों को कवर किया गया। 116 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई, जबकि 86 किशोरों को भी विभागीय टीमों ने कवर किया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की 797550 डोज लगाई जा चुकी है। 420579 लोगों ने पहली और 374210 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना अब पीक पर है और मंगलवार को 147 नए केस मिले हैं। जिले में अब 533 संक्रमित उपचाराधीन हैं, जबकि 787 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें