फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी समेत मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले में शनिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 137 हो गई है। वहीं, शनिवार को चार संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है और अब जिले में 44 एक्टिव केस हैं। पांच में से चार संक्रमित दादरी शहर के रहने वाले हैं और उनमें दो भाई भी शामिल है। दिल्ली में कार्यरत्त एक बैंक कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि शनिवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि सैनीपुरा क्षेत्र निवासी एक 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। खांसी-बुखार की शिकायत होने पर गत 23 जुलाई को वह सिविल अस्पताल में सैंपल देने पहुंचा था और उसकी रिपोर्ट शनिवार सुबह आई है।
दूसरा संक्रमित वार्ड-14 का रहने वाला है। 30 वर्षीय संक्रमित एसबीआई दिल्ली ब्रांच का कर्मचारी है। गत 21 जुलाई को वह दादरी आया था और 23 जुलाई को सैंपल देने नागरिक अस्पताल पहुंचा था। वहीं, काठमंडी क्षेत्र निवासी दो भाइयों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमितों की उम्र 54 और 59 साल है। उनके अलावा जिले में एक और व्यक्ति की कोरोना अेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के सैंपल 23 जुलाई को लिए गए थे। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि चार संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है ताकि उनके सैंपल भी लिए जा सकें।
विज्ञापन

गुरूग्राम में रह रहे तीसरे भाई के संपर्क में आए दोनों
सूत्रों के अनुसार काठमंडी निवासी दोनों संक्रमित भाई अपने एक अन्य भाई के संपर्क में आए हैं। उनका भाई गुरूग्राम में रहता है और गत 20 जुलाई व 23 जुलाई को मां से मिलने दादरी आया था। संक्रमित मिले दोनों भाई उसी के संपर्क में आए हैं। विभाग ने दोनों को ट्रेस कर लिया है।
137 संक्रमितों से 92 हो चुके ठीक
जिले में अब तक 137 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। शनिवार को चार संक्रमितों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की जिले में संख्या 92 हो गई है। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि 44 एक्टिव केस हैं। शनिवार को पांच नए मामले सामने सामने और चार के ठीक होने के चलते रिकवरी रेट थोड़ा कम हुआ है।
95 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
शनिवार 25 जुलाई तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 6843 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 6611 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 95 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। 16 लोगों को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और 12 संक्रमितों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।
शनिवार को पांच नए मामले सामने आए हैं जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में 44 एक्टिव केस हैं और नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हम सूची तैयार कर रहे हैं ताकि जल्द उनके सैंपल भी लिए जा सके।
विज्ञापन

चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें