फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
छत गिरने के चलते जमीन पर पड़ा मलबा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बारिश के बाद सीलन के चलते गांव समसुपर निवासी में एक मकान की छत भर भराकर गिर गई। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में घर में मौजूद परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है। पीड़ित मकान मालिक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान उसके मकान के एक हिस्से की छत टूटकर गिर गई। इसके चलते उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। घर की मरम्मत कराने की दरकार है लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। उसने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। पीड़ित का कहना है गनीमत रही कि परिवार के सदस्य मलबे की चपेट में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें