फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होता कोरोना, तीन दिन में मिले 146 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिनों में 146 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जो पिछले 13 माह में तीन दिनों की सर्वाधिक संख्या है। मंगलवार को दो संक्रमित डिस्चार्ज भी किए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि 48 नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1900 पहुंच गई है। इनमें से 1548 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 151742 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 148871 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 971 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
मंगलवार को जिले से 611 नए सैंपल लिए गए, जबकि 1282 सैंपल की रिपोर्ट पीजीआई से आई हैं। इनमें से 1234 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। मंगलवार को शहर निवासी 20 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जो 48 लोग संक्रमित मिले हैं उनमें 21 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी ये लोग मिले संक्रमित
एपीजे स्कूल के समीप रहने वाली 36 वर्षीय महिला, रविदास नगर निवासी 22 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती, गोशाला के समीप रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति, हीरा चौक निवासी 28 वर्षीय युवक, लोहारू रोड निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, रंगीला मंदिर खेत्र निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गोशाला क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, बस स्टैंड रोड निवासी 18 वर्षीय युवक, स्टेशन रोड निवासी 67 वर्षीय महिला, वार्ड-19 निवासी 30 वर्षीय युवक, मेजबान चौक निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला, शंकर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, बस स्टेंड क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला, रविदास नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, वार्ड-17 निवासी 24 वर्षीय युवक, वार्ड छह निवासी 14 वर्षीय छात्रा, एमसी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, लोहारु रोड निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
इन गांवों में भी मिले कोरोना संक्रमित
मंगलवार को झोझूकलां निवासी 24 वर्षीय युवती, बाढड़ा निवासी 27 वर्षीय युवती और 53 वर्षीय महिला, काकड़ोली सरदारा निवासी 30 वर्षीय महिला, झोझूकलां निवासी 24 वर्षीय युवती, इमलोटा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, झिंझर निवासी 30 वर्षीय महिला, भागेश्वरी निवासी 23 वर्षीय युवक, समसपुर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, खड़ी सनवाल निवासी 19 वर्षीय युवती, जावा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी फौगाट निवासी 30 वर्षीय महिला, खोरड़ा निवासी 36 वर्षीय महिला, समसपुर निवासी 33 वर्षीय महिला, सांतौर निवासी 23 वर्षीय युवती, बाढड़ा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, डोहकी निवासी 19 वर्षीय युवक, खातीवास निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और कादमा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
तीन दिनों में रिकवरी रेट से 18 गुना ज्यादा है संक्रमण दर
तीन दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार को 46 नए संक्रमित मिले जबकि दो स्वस्थ हुए। सोमवार को 52 संक्रमित मिले जबकि चार स्वस्थ हुए। मंगलवार को 48 नए केस मिले हैं जबकि दो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस लिहाज से पिछले तीन दिनों में संक्रमण दर रिकवरी रेट से 18 गुना ज्यादा है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि दो स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 324 सक्रिय केस हैं। 36 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें