फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 65 लोग संक्रमित, बौंदकलां और सांवड़ को कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में रविवार को कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद जिले में तीसरी लहर के दौरान पहली बार सक्रिय केस की संख्या 500 पार हो गई है। वहीं, बौंदकलां और सांवड़ में लगातार संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की है। दोनों गांवों में लगातार 15वें दिन भी कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। विभाग ने यहां लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5990 हो गई है और इनमें से 525 केस सक्रिय हैं। रविवार को 20 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना को हराने वालों की संख्या 5326 हो गई है। नए संक्रमितों में 15 शहर और 50 गांवों के रहने वाले हैं। रविवार को जो 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें 17 महिलाएं और 4 बच्चे भी हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 258 नए सैंपल लिए हैं और फिलहाल 214 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक जिले से 326701 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार शाम तक बौंदकलां में 29 और सांवड़ में 37 सक्रिय केस थे।
शहर में यहां मिले नए संक्रमित
रविवार को लोहारु रोड, वार्ड-18, वार्ड-16, शंकर कॉलोनी, हरि नगर, सदर थाना के समीप, पूर्ण मार्केट, बस स्टैंड क्षेत्र, वार्ड-13 और एमसी कॉलोनी निवासी 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बौंदकलां और गोपी में मिले सात-सात केस
रविवार को बौंदकलां में सात नए केस मिले हैं। इसके अलावा उण, गोपी, डालावास, रानीला, लाड, छपार, मकड़ाना, सौंप, इमलोटा, रामबास, जेवली, नीमली, शीशवाला, धनासरी, कमोद, गोठडा, मंदोली, मानकावास, रानीला, पैंतावास, झिंझर, झोझूकलां और खेड़ी बूरा में नए केस पाए गए हैं। मानकावास में चार जबकि गोपी में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं।
57 किशोरों को किया कवर व 11 लोगों को दी एहतियाती
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विभाग की वैक्सीनेशन मुहिम भी जारी है। जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि रविवार को 659 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 794401 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई हैं। 419863 लोग पहली और 372095 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 57 किशोरों को कवर करने के साथ 11 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है।
13 स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं चली वैक्सीनेशन ड्राइव
रविवार को जिले में 17 की बजाय दो ही स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई। सिविल अस्पताल में 289 को को वॉक्सिन और 283 को कोविशील्ड लगाकर 572 लोग कवर किए गए। एमसीएच में 10, रानीला में 47 और माईकलां कलां में 30 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
वर्जन::
बौंदकलां और सांवड़ में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं और इसके चलते विभाग ने जिला प्रशासन से इन दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की है। रविवार को 20 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि 65 नए मामले सामने आए हैं। लोगों से अपील है कि गाइडलाइन का पालन करें और पूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें