चरखी दादरी। जिले में बुधवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 68 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। नए संक्रमितों में एक बच्चा और 14 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, नए संक्रमितों की उम्र 15 से 70 साल के बीच है और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 336714 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 655 की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव भी लगातार जारी है और बुधवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन आयोजित कर 2292 लोगों को कवर किया गया।
सीएमओ ने बताया कि नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7060 हो गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 68 मरीज स्वस्थ होने से कोरोना को हराने वालों की संख्या बढ़कर 6715 हो गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 656 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना के 203 केस सक्रिय हैं। सीएमओ ने बताया कि नए संक्रमितों में 5 शहर और 20 गांवों के रहने वाले हैं।
वहीं, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि बुधवार को जिले में 2292 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की 819687 डोज लगाई जा चुकी हैं। जिले में 424493 लोगों को पहली और 391262 को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 170 लोगों को एहतियाती डोज दी गई जबकि 1600 से अधिक किशोरों को भी कवर किया गया।
सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन -
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि बुधवार को सिविल अस्पताल में 396, एमसीए में 50, बौंदकलां में 184, अचीना में 50, इमलोटा में 40, रानीला में 108, सांवड़ में 102, झोझूकलां में 220, बलकरा में 77, संतोकपुरा में 79, मानकावास में 93, माई कलां में 222, गोपी में 152, बाढड़ा में 320, हड़ौदी में 113,कादमा में 30 और छपार में 56 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
- यहां मिले कोरोना पॉजिटिव केस
बुधवार को छपार और झोझूकलां में 3-3 केस मिले। इसके अलावा दूधवा, चांगरोड, मिसरी, चरखी, साहुवास, काकड़ोली सरदारा, माई कलां, श्यामकलां, हिंडोल, भागेश्वरी, गोठडा, संतोकपुरा, बौंदकलां और नीमड़ी गांव में कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। शहर की अगर बात करें तो सैनीपुरा, छोटी बाजारी, लोहारु रोड, वार्ड-16 व दस में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वर्जन::
बुधवार को जिले में 25 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि 68 ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 656 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं और विभाग की वैक्सीनेशन ड्राइव लगातार जारी है।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
------------