फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 2.31 प्रतिशत है संक्रमण दर, हर 50वां सैंपल पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
28 दिसंबर से जिले में शुरू हुआ कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। रविवार को जिले में 53 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, पिछले 20 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 15831 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 366 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस लिहाज से जिले में पिछले 20 दिनों में संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है और हर 50वें सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। वहीं, इस समयावधि में 70 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं और अब जिले में कोरोना के 297 केस सक्रिय हैं।
दिसंबर के चार दिनों के अंदर जिले में तीन ही लोग संक्रमित पाए गए थे जबकि जनवरी के 16 दिनों में 363 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 28 दिसंबर तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5080 थी जबकि विभाग की तरफ से कुल 306837 सैंपल लिए गए थे। अब अगर 26 जनवरी के आंकड़ों पर गौर करें तो विभाग ने सैंपल संख्या 322668 पहुंचा दी है और जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5446 पहुंची है। 28 दिसंबर से 16 जनवरी तक 70 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और इस समयावधि में रिकवरी दर 19.12 प्रतिशत रहा है। शहर में संक्रमितों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस समयावधि की अगर बात करें तो शहर के मुकाबले गांवों में अधिक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

-----
रविवार को मिले 53 नए संक्रमित -
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार के अनुसार रविवार को जिले में कोरोना के 53 नए केस सामने आए हैं जबकि 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि नए केस में 13 संक्रमित शहर और 40 गांवों के रहने वाले हैं। रविवार को दो बच्चे और 19 महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। नए संक्रमितों की उम्र नौ से 58 साल के बीच है। सीएमओ ने बताया कि पिछले 20 दिनों में जो संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, उन्होंने घर पर रहकर ही कोरोना को मात दी है। सीएमओ के अनुसार जिले में संक्रमण दर प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम है। रविवार को विभाग ने 307 नए सैंपल लिए और फिलहाल 287 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। रविवार को बौंदकलां में 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें चार महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं।
- सात माह बाद जिले में 290 से अधिक हैं सक्रिय केस -
जनवरी में धड़ाधड़ मिल रहे केस से संक्रमितों का ग्राफ ऊपर जा रहा है। जिले में 16 जनवरी की शाम तक 297 सक्रिय केस हैं और सात माह बाद जिले में सक्रिय केस की संख्या 290 से पार पहुंची है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता की बात है।
जानिए....रविवार को किन क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव केस -
रविवार को शहर में 13 केस मिले हैं और ये संक्रमित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनके अलावा बौंदकलां, रानीला, समसपुर, डाढ़ी बाणा, चांगरोड़, सांतौर, ढाणी फौगाट, कलाली, मिसरी, गोठडा, टिकान, मंदौली, नीमली, कांहड़ा, कमोद, डोहकी, भांडवा, छपार, बेरला, रुदड़ोल, भैरवी, छिल्लर, चिड़िया, उमरवास व खेड़ी बूरा आदि गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

- पिछले एक सप्ताह में ये है कोरोना की स्थिति -
तारीख - पॉजिटिव केस - ठीक हुए
10 जनवरी- 24-0
11 जनवरी- 48-3
12 जनवरी- 59-6
13 जनवरी- 44-16
14 जनवरी- 81-9
15 जनवरी- 45-12
16 जनवरी-53-16
------
वर्जन::
जिले में रविवार को 53 नए केस मिले हैं, जबकि 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 297 केस सक्रिय हैं। दादरी जिले में अन्य जिलों के मुकाबले संक्रमण दर काफी कम है। सैंपलिंग बढ़ाने पर ही ये केस सामने आए हैं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें