फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 11 संक्रमित हुए स्वस्थ, अब जिले में 99 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 11 संक्रमित हुए स्वस्थ, अब जिले में 99 सक्रिय केस
विज्ञापन

रविवार को 11 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, नए संक्रमितों में तीन महिलाएं और एक किशोर शामिल
चरखी दादरी। जिले में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले मिले हैं जबकि11 ही मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना के 99 केस ही सक्रिय हैं।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7308 हो गई है। वहीं, 11 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 7065 हो गई है। कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 342563 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को 303 नए सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जो नए केस मिले हैं उनमें से दो शहर और 9 गांवो के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शहर निवासी 22 साल का युवक और 14 साल का किशोर संक्रमित मिला है। इनके अलावा कलाली निवासी 24 साल का युवक, नौसवा निवासी 68 साल का व्यक्ति, रासीवास निवासी 23 साल का युवक, छपार निवासी 18 साल का युवक, बलाली निवासी 38 साल की महिला, पैंतावास कलां निवासी 35 साल की महिला, मिसरी निवासी 55 साल का व्यक्ति, भागेश्वरी निवासी 31 साल की महिला और जेवली निवासी 70 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें