फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चकबंदी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करने पर की शिकायत

Thu, 09 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हट्टी के ग्रामीणों ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर चकबंदी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि ऐसे लोगों ने सरकारी स्कूल, श्मशान घाट सहित गांव की सरकारी भूमि और अपने हिस्से से अधिक रकबे पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। चकबंदी पूरी होने की स्थिति में उनसे कब्जे छूटने की आशंका के चलते वे कार्य को प्रभावित करना चाहते हैं। ज्ञापन में बताया कि गांव में चकबंदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और करीब 65 प्रतिशत भूमि की निशानदेही पूरी हो चुकी है। अधिकांश भू-स्वामी कब्जा भी ले चुके हैं। अब केवल 35 प्रतिशत भूमि की निशानदेही शेष है, जिसे शीघ्र पूरा कराया जाना आवश्यक है।
सरपंच इंद्रा दिसौदिया, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, सतपाल सिंह, जयबीर, शमशेर पिलानिया, पृथ्वी सिंह, बलबीर सनसनवाल, विजयपाल ने बताया कि कुछ लोग चकबंदी के बारे में गलत धारणा का प्रचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें