फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झज्जर जेल का दौरा कर सीजेएम ने जांचीं व्यवस्थाएं

Thu, 22 Feb 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झज्जर जेल में लोक अदालत के दौरान बंदी से बातचीत करते दादरी के सीजेएम सौरभ कुमार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से बुधवार को झज्जर जिला कारागार में लोक अदालत लगाई गई। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सौरभ कुमार ने बताया कि किसी बंदी को कानूनी सहायता की जरूरत है तो प्राधिकरण उसकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता न मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह भी प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। सीजीएम ने जेल का दौरा करते समय कैदियों के रहन-सहन, पीने के पानी, पुस्तकालय, सफाई, चिकित्सा सेवा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पुरुष बैरक का भी निरीक्षण कर बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिले के किसी भी बंदी को कानूनी मदद की जरूरत हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक जंगशेर मलिक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में हक हमारा भी तो है... विशेष से गठित

चरखी दादरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने हक हमारा भी तो है... के तहत विशेष सेल का गठन किया है। यह सेल लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देगी।
हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के आदेशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीजेएम सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले में भी इस सेल का गठन किया गया है। लंबे कार्यकाल को देखते हुए सीनियर वालंटियर रोहताश शर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रोहताश वर्ष 2007 से बतौर पीएलवी प्राधिकरण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

अपने मनोनयन पर रोहताश ने वरिष्ठों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक उस मजदूर और जरूरतमंद को अभियान के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि टीम में अधिवक्ता सोमबीर, पीएलवी एवं अधिवक्ता पूनम, सुरेंद्र दिसोदिया आदि शामिल किए गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान नसीब राणा, अधिवक्ता कर्मबीर छिक्कारा, अधिवक्ता मोहित शर्मा, अधिवक्ता दिव्यता गोयल, अधिवक्ता धर्मबीर वशिष्ठ आदि ने इस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें