फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 एमएम बारिश से शहर जलमग्न, डीसी और एसडीएम जूते उतार सड़कों पर भरे पानी में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के विभिन्न भागों में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई। शहर में 40 मिनट के अंदर 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से पूरा शहर जलमग्र हो गया। बारिश की झड़ी थमने के बाद डीसी श्यामलाल पूनिया और एसडीएम अनिल यादव ने शहर में बनी जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने उस दौरान अपने जूते उतारे और चप्पल पहनकर पानी में खड़े होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां तक कि एसडीएम अनिल यादव तो परशुराम चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था तक बहाल करवाते नजर आए। दूसरी ओर बारिश होने पर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जिला के बौंद कलां ब्लॉक में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वीरवार से ही जिला में मौसम में बदलाव आ गया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाये रहे। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर आया और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हुई। बारिश से बरसाती पानी के नाले ओवरफ्लो हो गए। पानी की निकासी नहीं होने से सीवर मेनहॉल ऊपर तक भर गए। सीवर जाम होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाई और लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।ब शहर की पुरानी अनाज मंडी में ज्यादा जलभराव होने से मंडी परिसर में खुले में रखी खल व बिनौला आदि के बैग तक पानी पहुंच गया।
वहीं, झमाझम बारिश से सीवर व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई है। सड़कों पर भरे पानी में वाहन बंद होने से जाम लगा रहा। खासकर परशुराम चौक पर तो चालकों ने अपने वाहन फंसाकर ट्रैफिक के पहिये ही रोक दिए। व्यवस्था चरमराने पर एसडीएम अनिल यादव परशुराम चौक पर लगे जाम में फंसे वाहनों को निकलवाते नजर आए।
विज्ञापन

- इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शहर के तिकोना पार्क, बस स्टैंड पीछे,कोर्ट रोड,रोहतक रोड, पुराना सिविल अस्पताल रोड,काठमंडी,नगर परिषद कार्यालय, कॉलेज रोड,जांगड़ा मार्केट, लाजपतराय चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। सीवर ऊपर तक भर जाने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मेनहॉल बैक मार रहे हैं जिससे पानी सड़कों पर फैल रहा है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही बरसाती नालों की सफाई करवाई है।
- जिले में कहां कितनी हुई बारिश
जगह- बारिश (एमएम में)
दादरी- 53
बौंदकलां-05
बाढड़ा-0
- तापमान में आई गिरावट
बारिश होने पर लोगों को भीषण एवं उमस भरी गर्मी राहत मिल गई है। तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है।
- बारिश कृषि के लिए है फायदेमंद
यह बरसात कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी है। बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। इस समय दादरी जिला में मुख्यत: कपास,ज्वार व कुछ भागों बाजरा की बिजाई कर रखी है। कृषि तकनीकी अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिहाग ने बताया कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। किसान कपास में प्रति एकड़ 25 किलोग्राम तक यूरिया डाल सकते हैं साथ ही 1500 पीपीएम नीमेसिडिन की एक लीटर मात्रा को 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें तो कपास की फसल का रस चूसने वाले कीड़ों से बचाव होगा और पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें