फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय सम्मान के सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर आकाश को दी अंतिम विदाई

Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रूदड़ौल में एसआई आकाश को अंतिम विदाई देते सीआईएसएफ के जवान।
विज्ञापन
कादमा(चरखी दादरी)। दादरी जिले के गांव रूदड़ौल में बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सब इंस्पेक्टर 27 वर्षीय आकाश का बेहद गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ की टुकड़ी ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। वहीं बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रूदड़ौल निवासी आकाश एनएमडीसी स्टील लिमिटेड, नागरनार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में सीआईएसएफ यूनिट में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात थे। गत 15 फरवरी को वे समीप स्थित कोलाब नदी में नहाने गए थे। वहां पर पैर फिसलने के कारण वे नदी में डूब गए और उनका निधन हो गया।
बलिदानी सब इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके पैतृक गांव रूदड़ौल में लाया गया। जहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ यूनिट झाड़ली से एएसआई पलाश घोष के नेतृत्व में टुकड़ी ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें