फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने बाइक सवार को दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने बाइक सवार को दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा
विज्ञापन

घिकाड़ा रोड निवासी आरोपी को भांडवा टी-प्वाइंट से किया गया गिरफ्तार, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज
चरखी दादरी/बाढड़ा। सीआईए स्टाफ ने भांडवा टी-प्वाइंट के समीप से शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार को दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दादरी के घिकाड़ा रोड निवासी अमित उर्फ बाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी के घिकाड़ा रोड निवासी अमित नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार शाम को वो अपनी सप्लेंडर बाइक पर सवार होकर गांजा की डिलीवरी देेने भांडवा की तरफ जाएगा। सूचना के आधार पर एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भांडवा टी-प्वाइंट के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने बाइक सवार एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रुकवाया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपनी पहचान घिकाड़ा रोड निवासी अमित के रूप में बताई। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नोटिस देकर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जैकेट से एक पॉलीथिन बरामद हुई। खोलकर जांच करने पर पॉलीथिन से गांजा बरामद हुआ। मौके पर वजन करने पर पॉलीथिन में दो किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस टीम ने इसके तुरंत बाद आरोपी को काबू कर लिया और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें