फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीआईए ने सड़क पर हुड़दंगबाजी कर रहे 15 युवकों को दबोचा

Sat, 23 Mar 2024 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अपराध शाखा पुलिस ने वीरवार को गश्त के दौरान सब्जी मंडी रोड पर झगड़ा कर रहे 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों खिलाफ शहर पुलिस थाने में शांति भंग करने पर धारा 160 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपराध शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए शहर में गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम वाल्मीकि गेट से सब्जी मंडी की ओर जाने लगी तो बीच रास्ते कुछ युवक आपस में झगड़ा कर इलाके की शांति भंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान कबीर बस्ती निवासी सोमबीर, रोहित व साहिल, ढाणी फौगाट निवासी अभिषेक, विकास उर्फ तुर्किया, अंकित व दीपक उर्फ भैरू, रावलधी निवासी सतीश उर्फ काटू, विक्रम उर्फ बंटी, घिकाड़ा रोड निवासी मुकेश, अमित, लाधान पाना निवासी पुनीत, वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल, शहर निवासी आशीष उर्फ आशी व योगेश उर्फ योगी के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस टीम सभी को थाने ले गई और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिन पहले हुई थी दोनों गुटों में पत्थरबाजी
सूत्रों की मानें तो बुधवार रात भी दोनों गुट भिड़े थे। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक युवक साथियों संग पार्टी कर प्रेम विवाह की खुशी साझा कर रहा था, जबकि दूसरे गुट भी वहां पहुंच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें