फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने दबोचे 14 जुआरी, 6.21 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मोटी रकम दांव पर लगाकर ताश खेल रहे 14 आरोपियों को सीआईए टीम ने 6 लाख 21 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों की गिरफ्तारी एमसी कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर की गई। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आठ आरोपी शहर और छह गांवों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एमसी कॉलोनी स्थित एक मकान में कई युवक बैठकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सरदार झाडू सिंह चौक निवासी जितेंद्र उर्फ अन्ना, छोटी बाजारी निवासी बालकिशन, झज्जर घाटी निवासी बलवंत, घसोला निवासी सोनू, गोशाला मोहल्ला निवासी लवली, झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी गजेंद्र, चरखी निवासी अंकित, घिकाड़ा रोड निवासी हरिश, खेड़ी बूरा निवासी योगेश, बीड़-भैरवी निवासी धर्मपाल, चरखी निवासी अशोक व राकेश, गामड़ी मोहल्ला निवासी रमेश, एमसी कॉलोनी निवासी सोमबीर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें