फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तेल मिल में अवैध रूप से सरसों उतारने से पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े तीन वाहन

Sat, 15 Apr 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से पकड़ा गया सरसों से भरा वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। ऑयल मिल में अवैध रूप से सरसों उतारने से पहले ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार को तीन वाहन पकड़ लिए। जांच के दौरान इनमें 250 क्विंटल सरसों पाई गई। मार्केट कमेटी टीम की ओर से सरसों की एवज में 18,628 रुपये मार्केट फीस भरवाई गई। वहीं, एक वाहन में प्रेशर हॉर्न मिलने पर दस हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गुप्तचर विभाग को सूचना मिली थी कि सरसों से लदे तीन वाहन ऑयल मिल में जाने हैं। वाहनों में जो सरसों भरी है उसकी मार्केट फीस नहीं भरी गई है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग, मार्केट कमेटी, जीएसटी टीम के अधिकारियों को साथ लेकर ढाणी फौगाट रोड पर दबिश दी। टीम को यहां तीन वाहन खड़े मिले। इनकी जांच करने पर सरसों मिली। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि टाटा-407 में 40 क्विंटल, ट्रक में 160 क्विंटल और कैंटर में 50 क्विंटल सरसों मिली। इसकी एवज में मार्केट कमेटी सहसचिव विकास कुमार ने 18,628 रुपये की मार्केट फीस भरवाई। वहीं, आरटीए विभाग ने प्रेशर हॉर्न मिलने पर एक वाहन का चालान किया। शनिवार को हुई कार्रवाई का मार्केट कमेटी सहसचिव विकास, एईटीओ राजेश धमीजा, आरटीए स्टाफ से अनिल कुमार कार्रवाई का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें