फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े 6 वाहन, 3.48 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Sat, 10 Feb 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से पकड़े गए वाहन। 
विज्ञापन
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार सुबह बाढड़ा क्षेत्र में 6 वाहन पकड़े। इनमें से पांच में हरी और सूखी लकड़ी भरी थी जबकि छठे में ईंटें थी। इन सभी वाहनों पर 3.48 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। सुबह के समय संयुक्त टीम की ओर से की गई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है और लकड़ियां लेकर कई वाहन बाढड़ा के जुई रोड से गुजरेंगे। सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बाढड़ा पहुंचा और गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर जुई रोड से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने लकड़ी ले जाते पांच वाहन पकड़े। इनमें से तीन पिकअप में हरी लकड़ी मिली और इनकी एवज में वन विभाग ने इन तीनों वाहनों पर 52500, 51500 और 53000 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, दो अन्य पिकअप में सूखी लकड़ी मिली और इन पर वन विभाग ने 42 हजार और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
दूसरी ओर लकड़ियों से भरी इन पांचों पिकअप पर आरटीए ने 41 हजार, 50 हजार, 25 हजार, 42 हजार और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। आरटीए विभाग की ओर से 1.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा आरटीए ने ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें