फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब के नशे में चालक ने सरसों के खेत में उतारी स्कूल बस

Sat, 10 Feb 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव मंदोला के समीप शराब का सेवन कर चालक ने स्कूल बस सरसों के खेत में उतार दी। गनीमत रही कि इस बस में सवार कोई विद्यार्थी घायल नहीं हुआ। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बस खेत में उतारने की घटना सात फरवरी की है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में गांव मंदोला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह कोसली ट्रेजरी गार्द में एसपीओ के पद पर तैनात है। गत सात फरवरी को वह ड्यूटी करके घर लौट रहा था। जब वह मंदोला और मंदोली के बीच पहुंचा तो एक निजी स्कूल की बस खेत में फंसी मिली। जब वो बस के पास पहुंचा तो चालक शराब का सेवन किए मिला।
इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रविंद्र बताया। उसका मेडिकल करवाने पर शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। एसपीओ अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव कुहाड़बास का निवासी है। इस घटना पर कई अभिभावकों ने गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें