फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप पर युवक की फोटो लगाकर तीन परिचितों और रिश्तेदारों से ठगे 25 हजार रुपये

Wed, 31 Jul 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी एक युवक की फोटो को व्हाट्सएप डीपी लगाकर साइबर ठगों ने उसके तीन परिचितों से 25 हजार रुपये ठग लिए। इस जालसाजी का पता चलने के बाद युवक ने दादरी साइबर थाने में शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित अजय ने बताया कि 25 जुलाई को किसी अज्ञात ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर उसकी फोटो को डीपी लगाया और इसके बाद उसके नाम पर परिचितों से रुपये अपने खाते में डलवा लिए। अजय ने बताया कि आरोपी ने सबसे पहले उसके परिचित खातीवास निवासी सोनू से 15 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता अजय की बहन सोनिका व चाचा सुरेंद्र से 5-5 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा भी आरोपी ने उसके दोस्त जितेंद्र व अन्य परिचितों के पास अपना नंबर भेजकर पैसे भेजने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पैसे भेजने के बजाय अजय के पास फोन कर इसकी पुष्टि कर ली।
परिचितों से रुपये ठगने का पता चलते ही अजय दादरी साइबर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई और रुपये बरामद करवाने की मांग की। अजय की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व 319 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें