फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए होटल में व्यवस्थाएं करने का ठेका देने के नाम पर ठगे 27.90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नए होटल में व्यवस्थाएं करने का कांट्रेक्ट देने के नाम पर रोहतक निवासी एक व्यक्ति से 27 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगी जनवरी से लेकर अप्रैल 2020 तक तीन माह में की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे एक चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। पीड़ित ने गत फरवरी में एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में रोहतक के उत्तम नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह दादरी के लोहारू रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर के कार्यालय में बैठता था। वहां उसकी मुलाकात उण निवासी नवदीप से हुई। उसने उसे बताया कि दादरी में ही-मैन रेस्टोरेंट की ब्रांच खुलनी है और वह उसे होटल में क्रोकरी, रसद और कर्मचारियों की कमी दूर करवाने का ठेका दिला सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2020 तक का उसके करारनामा किया। 12 जनवरी से उसे ग्रोसरी का सामान सप्लाई करने की बात कही। इस दौरान हर माह की 10 तारीख को भुगतान की बात भी हुई थी, लेकिन आरोपियों ने ऐसा नहीं किया। तीन फरवरी को उसने जनवरी का अकाउंट विभाग को मेल किया, लेकिन दस फरवरी तक उसका भुगतान नहीं हुआ। इस पर आरोपियों ने कहा कि बैंक खाता खुलने के बाद मार्च में दोनों माह का भुगतान कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि अप्रैल 2020 तक उसने वहां करीब 21 लाख रुपये खर्च किए। शिकायतकर्ता तीसरी बार ठगी का शिकार हुआ है । इससे पहले उजागर हुईं दो ठगी की वारदातों के संबंध में भी दादरी सिटी पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।
रुपये मांगने पर पहले टाला, फिर दिया चेक
जितेंद्र ने बताया कि आरोपी नवदीप और करनाल विकास से जब उसने सामान के रुपये मांगे तो वो उसे पहले टालते रहे। लगातार जब उसने रुपयों की मांग रखी तो उन्होंने 50 हजार का चेक उसे थमा दिया। उसने जब बैंक में जाकर चेक लगाया तो वो बाउंस हो गया। वहीं, छह लाख बीस हजार उसने नवदीप को दिए थे, जिसमें से दो लाख खाते में और बाकी नकद दिए थे।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनीता देवी, एएसआई एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें